सराफा व्यवसायी हत्याकांड सुलझने के करीब, दो संदेही गिरफ्त में, जल्द हो सकता है खुलासा

Must Read

सराफा व्यवसायी हत्याकांड सुलझने के करीब, दो संदेही गिरफ्त में, जल्द हो सकता है खुलासा

कोरबा। लालूराम कॉलोनी निवासी सराफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी की दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर हथियार से हमला करते हुए हत्या कर दी थी। घटना के बाद बालको क्षेत्र से वह कार बरामद हुई थी। जिसे हत्यारे व्यवसायी के घर से लेकर फरार हो गए थे। पुलिस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए हत्यारों की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले को सुलझाने के करीब पहुंच चुकी है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पुलिस ने दो संदेहियों को गिरफ्त में लिया है। बताया जा रहा है कि उनका वास्ता शारदा विहार क्षेत्र से है। मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है। हालांकि पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने लगभग हत्याकांड का मामला सुलझा लिया है। संभवत: गिरफ्त में लिए गए संदेही आरोपी हो सकते हैं। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों को पकडऩे प्रयास कर रही थी। स्वयं पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी पल-पल की जानकारी लेते रहे। आईजी संजीव शुक्ला भी कोरबा पहुंचे थे। पुलिस की बेस्ट टीम आरोपियों को पकडऩे में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले को सुलझाने की पहेली लगभग हल कर ली है। अब देखना होगा कि पुलिस मामले में कब तक खुलासा करती है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This