Wednesday, February 18, 2026

सर्पदंश पीडि़त की गई जान, झोलाछाप से उपचार पड़ा महंगा

Must Read

सर्पदंश पीडि़त की गई जान, झोलाछाप से उपचार पड़ा महंगा

कोरबा। एक युवक को रात में सांप ने डंस लिया। सीधा अस्पताल ले जाने के बजाए झोला छाप डाक्टर से उपचार कराने स्वजन पहुंच गए, बाद में डाक्टर ने उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। तब तक देर हो चुकी थी और जहर फैलने से युवक की मौत हो गई। घटना कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम रजकम्मा में अपनी बड़ी मां घर रह कर खेती किसानी कर रहा अजय मरावी 23 वर्ष कल रात खाना खाकर सोने चला गया था। इसी बीच रात में उसे एक जहरीले सर्प ने डंस लिया। जानकारी मिलते ही स्वजन उसे उपचार कराने के लिए गांव के ही एक झोला छाप डाक्टर के पास ले गए। उसके बाद कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए दाखिल कराया। डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This