सर्पदंश से चरवाहा गंभीर, उपचार जारी
कोरबा। बकरी चराने जंगल गए एक ग्रामीण को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद घर पहुंचकर ग्रामीण ने परिजन को बताया। उसे अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है। हरदीबाजार निवासी फिरत राम जगत बुधवार की सुबह घर से बकरी चराने निकला था। वह गांव के समीप जंगल में पहुंचकर बकरी चरा रहा था। इस दौरान वहां झाडिय़ों के बीच से निकले सांप ने उसे डंस लिया। घटना के बाद ग्रामीण जंगल से भागते हुए घर पहुंचा। उसने परिजन को सांप के डंसने की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर हरदीबाजार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां से मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार जारी है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
![]()




























