Monday, February 23, 2026

सर्पदंश से मासूम की गई जान

Must Read

सर्पदंश से मासूम की गई जान

कोरबा। सांप के काटने से मासूम की मौत हो गई। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के चारपारा कोहडिया निवासी ढाई साल का श्रेयांश पटेल शुक्रवार की दोपहर घर पीछे आंगन में खेल रहा था। इसके बाद मासूम रोने लगा। मां को लगा कि चींटी या फिर कीड़े ने काटा होगा।मां बच्चे को चुप कराने बिस्तर पर ले गई और दूध पिलाने के बाद उसे सुला दी। फिर वह अपने काम में लग गई। कुछ देर बाद जब वह वापस बिस्तर पर आकर देखी तो श्रेयांश अचेत हालत में पड़ा हुआ था। उसे अनहोनी की आशंका हुई।आसपास पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया, जहां अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम के पिता द्वारका पटेल ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी और इकलौता बेटा घर पर था। उसे फोन पर जानकारी हुई कि श्रेयांश को सांप ने काट लिया है। जब अस्पताल पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी।मासूम छोटा था और बोल नहीं पता था। उसकी मां भी समझ नहीं पाई। उसे लगा कि बरसाती कीड़े ने काटा होगा। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया है। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्नेक कैचर अविनाश यादव ने बताया कि अक्सर कई बार इस तरह की घटना सामने आते रहती है। सांप के काटने के बाद लोग अनदेखा कर देते हैं। उन्हें लगता है कि कोई कीड़े या फिर चींटी ने काटा होगा। समय रहते इलाज नहीं होने के कारण मौत हो जाती है। बरसाती कीड़ा काटे या फिर चींटी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाना चाहिए।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This