सर्वमंगला कनवेरी अंडरब्रिज बनकर तैयार, आवागमन शुरू होने से मिली राहत

Must Read

सर्वमंगला कनवेरी अंडरब्रिज बनकर तैयार, आवागमन शुरू होने से मिली राहत

कोरबा। उरगा से सीधे सर्वमंगला की ओर होते कुसमुंडा पहुंचने वाली रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। कोरबा शहर को छोड़ यह रेल लाइन शहर के बाहर कुदुरमाल से सीधे हसदेव नदी को पार कर किनारे किनारे सर्वमंगला होते हुए कुसमुंडा तक पहुंच रही है। कई स्थानों पर बड़े बड़े ब्रिज का काम चल रहा है। इसी कड़ी में सर्वमंगला कनवेरी सडक़ मार्ग पर रेल लाइन को गुजारने के लिए बनने वाला अंडर ब्रिज का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसके बाद इस अंडर ब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। ब्रिज के नहीं बने होने से वाहनों को खड़ी चढ़ाई का सामना करना पड़ रहा था, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा कई कई बार आंदोलन किए गए। परिणामस्वरूप यह अंडर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This