Monday, February 16, 2026

सर्वमंगला घाट पर हसदेव महाआरती 15 को, विविध धार्मिक, सांस्कृतिक के साथ भजन संध्या का भव्य आयोजन

Must Read

सर्वमंगला घाट पर हसदेव महाआरती 15 को, विविध धार्मिक, सांस्कृतिक के साथ भजन संध्या का भव्य आयोजन

कोरबा। देव दिवाली व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 15 नवंबर को हिन्दू क्रांति सेना के द्वारा लगातार तीसरे वर्ष सर्वमंगला घाट में संध्या 5 बजे हसदेव की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेश के विविध धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन के साथ-साथ भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। हिन्दू क्रांति सेना के अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि ऊर्जानगरी कोरबा में 15 नवंबर को आयोजित हसदेव की भव्य आरती के साथ-साथ देव-दिवाली के आयोजन में 11 हजार दीपों का प्रज्जवलन और 2100 दीपदान के साथ-साथ दुग्ध से जलाभिषेक व 51 मीटर की चुनरी भेंट की जाएगी। साथ ही छत्तीसगढ़ व बनारस के ब्राहणों द्वारा हसदेव की महाआरती कर हसदेव के संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। आयोजन में भव्य आतिशबाजी के साथ-साथ लेजर लाईट और साउंड शो के अलावा भजन संध्या और पुष्प वर्षा और फायर बॉल शो सहित ब्राहणों द्वारा शंखनाद व भव्य झांकी का विशेष आयोजन किया जाएगा। चौधरी ने बताया कि सर्वमंगला मंदिर के निकट बने सर्वमंगला घाट में होने वाले इस आयोजन के लिए विधिवत अनुमति प्राप्त कर ली गई है। हिन्दू क्रांति सेना के स्वयंसेवक पूरी जिम्मेदारी से आयोजन को सफल बनाने जुटे हुए हैं। हसदेव महाआरती के आयोजन में जुटने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर की साफ-सफाई के अलावा पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आयोजन स्थल में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था व महिला स्वयं सेवकों की तैनाती की गई है। आयोजन की सफलता के लिए सभी नगरजनों से सहयोग के साथ-साथ धार्मिक आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This