सर्वमंगला नगर में बह रही राम भक्ति की गंगा, नवधा रामायण कार्यक्रम में जुट रही श्रद्धालुओं के भीड़

Must Read

सर्वमंगला नगर में बह रही राम भक्ति की गंगा, नवधा रामायण कार्यक्रम में जुट रही श्रद्धालुओं के भीड़

कोरबा। सर्वमंगला नगर दुरपा के छोटे दशहरा मैदान में अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 26 जनवरी से भव्य कलश यात्रा के साथ की गई। रामायण में प्रतिदिन दूर दराज क्षेत्रों से पहुंच रहे मानस मंडलियों के द्वारा सुंदर राम भजन के प्रस्तुति दी जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्ड वासी सहित अन्य क्षेत्र से आए श्रद्धालु पंडाल में मौजूद रहते हैं। सुबह शाम की आरती के दौरान कथा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा होता है। कथा विश्राम 4 फरवरी को होगा। 5 फरवरी को हवन,चढ़ोतरी एवं सहस्त्रधारा कार्यक्रम संपन्न होगी। अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में पूजन पाठ ग्राम पाली के महाराज स्वर्गीय पंडित घनश्याम प्रसाद शुक्ला के सुपुत्र पंडित दिनेश कुमार शुक्ला एवं रमेश कुमार शुक्ला द्वारा सम्पन्न किया जायेगा।
बाक्स
4 को होगी रामायण गायन प्रतियोगिता
अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम के दौरान 4 फरवरी को रात्रि 10 बजे से रामायण गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतिभागियों का चयन 3 फरवरी को होगा। रामायण गायन प्रतियोगिता शास्त्रीय संगीत, फिल्मी भजन एवं लोकगीत के आधार पर होगी। रामायण गायन प्रतियोगिता में विजयी होने वाले कलाकारों को पुरस्कृत के जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 5101, द्वितीय पुरस्कार 3101, तृतीय पुरस्कार 2101 एवं सांत्वना पुरस्कार 501 रु. दिया जाएगा।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This