Wednesday, February 4, 2026

सर्वर कमजोर, खाद्यान्न मिलने में हो रही देरी

Must Read

सर्वर कमजोर, खाद्यान्न मिलने में हो रही देरी

कोरबा। राष्ट्रीय खाद्यान्न योजना के तहत पात्रता रखने वाले बीपीएल परिवार को सस्ते दर में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। हितग्राहियों को एक और दो रूपए में चावल, शक्कर समेत अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें पारदर्शिता लाने के लिए दुकानों में इलेक्ट्रानिक तौल लगाने के साथ इसे ब्लूटूथ डिवाइस से भी कनेक्ट किया गया है। नई व्यवस्था से हितग्राहियों को परेशानी हो रही है।गौरतलब है कि ब्लूटूथ डिवाइस के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण करने में सबसे ज्यादा परेशानी दुकान संचालकों को हो रही है। यही वजह है कि पिछले दिनों सहकारी समिति के बैनर तले दुकान संचालकों ने पूर्व में प्रदर्शन कर व्यवस्था को दुरूस्त बनाने की मांग की थी, लेकिन नतीजा सिफर रहा। आज भी स्थिति जस की तस है। परेशानीा के कारण राशन सामाग्री लेने के लिए हितग्राहियों की भीड़ लगी थी, लेकिन बार-बार सर्वर अप-डाउन होने से एक हितग्राही का डाटा अपलोड करने में करीब 15 मिनट का समय लग रहा है। इससे अन्य हितग्राहियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है। हितग्राही रूखमणी बाई साहू, निलिमा देवांगन, पुनिया बाई ने बताया कि जब से ब्लूटूथ सिस्टम चालू हुआ है। राशन लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने आगे बताया कि तौल करने पर जब तक ब्लूटूथ सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन डाटा फीड नहीं होता। दुकान संचालक राशन नहीं देते हैं। इससे सरवर प्राब्लम होने से उन्हें घंटो इंतजार करना पड़ता है।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर...

कोरबा। ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आने के बाद...

More Articles Like This