Monday, February 16, 2026

सवा घंटे देरी से पहुंची लिंक एक्सप्रेस, गर्मी से बेहाल रहे यात्री, मेमू लोकल भी एक घंटे विलंब से पहुंची कोरबा

Must Read

सवा घंटे देरी से पहुंची लिंक एक्सप्रेस, गर्मी से बेहाल रहे यात्री, मेमू लोकल भी एक घंटे विलंब से पहुंची कोरबा

कोरबा। भीषण गर्मी में यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। उमस भरी गर्मी के बीच यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है।शुक्रवार को लिंक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय लगभग सवा घंटे देरी से कोरबा रेलवे स्टेशन पहुंची। इसका कोरबा पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 11.15 बजे है। जबकि यह गाड़ी दोपहर लगभग 12.25 बजे के बाद पहुंची है। इसके अलावा बिलासपुर से कोरबा के मध्य चलने वाली मेमू लोकल भी एक घंटे विलंब से कोरबा पहुंची। लोग सुबह समय पर गंतव्य तक पहुंचे, इसके लिए सुबह की गाड़ी से सफर कर रहे हैं। लेकिन विलंब की वजह से परेशानी बढ़ रही। बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लंबी दूरी के साथ बिलासपुर-कोरबा के मध्य चलने वाली गाडिय़ों के परिचालन की भी गति धीमी है।सूर्य किरणें तेज हो जाती है। इसकी वजह से भीषण गर्मी में सफर करना पड़ रहा है। यह समस्या एक दिन की नहीं है, बल्कि आए दिन इसी समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। रेलवे प्रबंधन ने कुछ वर्ष पहले कोरबा रेलखंड में ऑटो सिग्नलिंग के कार्य होने के बाद ट्रेनों की लेटलतिफी में सुधार के दावे किए गए थे। इसे लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है। यात्रियों का कहना है कि पूर्व में प्रबंधन ऑटो सिग्नलिंग का हवाला दिया जा रहा था। प्रबंधन का ध्यान कोयला लदान पर अधिक है। इसके लिए गाडिय़ों को आउटर पर खड़ी कर दी जाती है। इसकी वजह से आए गाडिय़ां आए दिन विलंब से पहुंच रही है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This