Saturday, February 28, 2026

सस्पेंड कराने का आरोप मढ़कर युवक की पिटाई

Must Read

सस्पेंड कराने का आरोप मढ़कर युवक की पिटाई

 

कोरबा। बालको की एक कम्पनी के सुपरवाइजर से मारपीट कर दी गई। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। सतीश राव एलआईजी-8 साडा कालोनी एनटीपीसी दर्री में रहता है। एक साल पूर्व से इन्फा प्रोजेक्ट कंपनी बालको में साइड सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। 18 जुलाई 2024 को सुबह 9:30 बजे खगेश्वर यादव तथा बुद्धेश्वर यादव से सेफ्टी के सामान को लेकर सतीश राव का वाद-विवाद हुआ था, जिस पर तीनों को कंपनी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। घटना दिनांक की सुबह 11 बजे सतीश घर जाने के लिए प्रोजेक्ट गेट बालको के बाहर निकला तब वहां पर खगेश्वर यादव, बुद्धेश्वर यादव एवं उसके अन्य साथी लोग खड़े थे, जो उसे देखकर गाली गलौच करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। तुम्हारे वजह से ये दोनों सस्पेंड हुए हैं, कहते हुए हाथ-मुक्का- बेल्ट से मारपीट किये। चोटिल सतीश की रिपोर्ट पर बालको पुलिस ने खगेश्वर यादव , बुध्देश्वर के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This