Saturday, February 14, 2026

सांसद ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या, पहुंच मार्ग और बिजली की समस्या से कराया अवगत

Must Read

सांसद ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या, पहुंच मार्ग और बिजली की समस्या से कराया अवगत

कोरबा। सांसद ज्योत्सना महंत ग्रामीण अंचलों के दौरे पर हैं। उन्होंने पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचयात साखो और केंदई का दौरा किया। चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने उन्हें पहुंच मार्ग, बिजली की समस्या से अवगत कराया। ग्राम पंचायत साखो एक ऐसा ग्राम पंचायत है जहां तक पहुंचने के लिए पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी को डूबान क्षेत्र में नाव के सहारे पहुंचना पड़ता है। अगर सडक़ मार्ग से जाना है तो उन अधिकारियों को कटघोरा से कोरबा और अजगरबहार होते हुए जाना पड़ता है। ग्रामीणों के सामने आवागमन की समस्या बनी हुई है। हालांकि नाव के सहारे वह अपने ब्लॉक मुख्यालय पहुंच जाते हैं। सडक़ मार्ग के लिए उन्हें जिला मुख्यालय आना आसान होता है। अजगरबहार से सतरेंगा के बीच से रास्ता ग्राम पंचायत साखो के लिए जाता है। ग्राम पंचायत साखों में आज भी मूलभूत समस्याएं बनी हुई है। 3 हजार की आबादी वाले इस ग्राम पंचायत में 9 मोहल्ले आते हैं जिनमें दो मोहल्लों की दूरी 8 किमी है और सभी मोहल्लों में बिजली की समस्या बनी हुई है। जबकि पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड आकांक्षी ब्लॉक में शामिल है। विडंबना यह है कि कोरबा ब्लॉक मुख्यालय से नजदीक होने के बावजूद इस ग्राम पंचायत को अभी भी कोरबा ब्लॉक में शामिल नहीं किया गया है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This