साड़ा कन्या स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन
कोरबा। शा. कन्या उ. मा. वि. साडा में शुक्रवार को कक्षा 11वी की छात्राओं द्वारा कक्षा 12 वी की छात्राओं को विदाई दी गई। इस आयोजन में संस्था के प्राचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राएं शामिल थीं। सर्वप्रथम कक्षा 11वी की छात्राओं द्वारा प्रवेश द्वार पर
श्रृंखला बद्ध होकर तिलक लगाकर फूलों की वर्षा कर कक्षा 12वीं की छात्राओं का स्वागत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती का पूजन वंदन कर किया गया।12वीं की छात्राओं ने अपना विद्यालय अनुभव साझा करते हुए बहुत ही भाव-विभोर होकर विद्यालय में बिताए हुए क्षणों को व्यक्त किया तथा सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं को उनके सर्वागिण विकास एवं उत्तम व्यक्तित्व निर्माण में मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद दिया।प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा 12वीं की छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना
एवं आशीष दिया गया। 12वी की छात्राओं द्वारा सुंदर एवं सु-व्यवस्थित कार्यक्रम का संचालन किया गया जिसका प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सराहना की गई।
![]()

