Tuesday, February 17, 2026

साफ सफाई कार्य में ठेकेदार बरत रहा लापरवाही, मानसून में जाम नाली व गंदगी से बढ़ी समस्या

Must Read

साफ सफाई कार्य में ठेकेदार बरत रहा लापरवाही, मानसून में जाम नाली व गंदगी से बढ़ी समस्या

कोरबा। मानसून ने दस्तक दे दी है। रोजाना बारिश हो रही है। इसके बाद भी नाली की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कॉलोनी की नालियां मिट्टी से पटी हुई है। बावजूद इसके नाली सफाई और जाम हटाया नही जा रहा है। नाली जाम होने के कारण बारिश का गंदा पानी जमा हो कर सडक़ में बहती है। इससे संक्रमित बीमारी और मच्छर पनपने का भी खतरा बना बना हुआ है। साथ ही जाम पानी से बदबू भी आने लगती है। शारदा विहार कॉलोनी में नाली सफाई व्यवस्था ठप है। इसकी वजह से बारिश के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में नाली की सफाई नहीं की गई। नालियां कचरे में जाम पड़ी हुई है। इसकी वजह से बारिश होने पर पानी की निकसी नहीं हो पा रही है। इसे लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि बारिश से पहले सभी नालियों की सफाई की बात कही गई थी। लेकिन ताकि बारिश का पानी आसानी से निकासी हो सके। इसके बाद भी शारदा विहार में सफाई ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण कॉलोनीवासी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This