Tuesday, July 1, 2025

सामूहिक अवकाश पर जाएंगे ठेका कर्मी

Must Read

सामूहिक अवकाश पर जाएंगे ठेका कर्मी

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अधीन तुलसीनगर जोन में काम करने वाले ठेका कर्मचारियों को बोनस का भुगतान नहीं हो पाया है। उनकी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में जमा होने वाली निधि भी नहीं दी गई है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है।कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। नाराज कर्मचारियों ने मांगों के संबंध में वितरण कंपनी के अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराया है। सात दिन के भीतर समाधान नहीं होने पर सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि जेबीएस इंटर प्राइजेस ठेका मजदूरों के भविष्य निधि खाते की राशि जमा नहीं कर रही है। इस मसले को लेकर विभाग से कई बार पत्राचार किया गया लेकिन ठेका कंपनी पर कार्रवाई नहीं हुई।

Loading

Latest News

साफ सफाई और बिजली की समस्या है व्याप्त, पार्षद ने जनदर्शन में की शिकायत, वार्ड क्रमांक 21 में कुत्तों का बना है आतंक

साफ सफाई और बिजली की समस्या है व्याप्त, पार्षद ने जनदर्शन में की शिकायत, वार्ड क्रमांक 21 में कुत्तों...

More Articles Like This