Friday, July 4, 2025

सार्वजनिक उपक्रम की कालोनियों में स्वच्छ भारत अभियान का उड़ रहा मखौल

Must Read

सार्वजनिक उपक्रम की कालोनियों में स्वच्छ भारत अभियान का उड़ रहा मखौल

कोरबा। जिले के सार्वजनिक उपक्रम साफ सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। कालोनियों में स्वच्छ भारत अभियान का मखौल उड़ रहा है।नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। सफाई कर्मचारी कचरे का उठाव नहीं कर रहे हैं। जहां नगर निगम के सफाई कर्मी कचरे उठाव में लापरवाही बरत रहे हैं वहीं सार्वजनिक उपक्रम की कॉलोनियों की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। बावजूद इसके डंप कचरे का नियमित उठाव नहीं हो रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है। इधर मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। हल्की हवा चलने से कचरा उडक़र घरों तक पहुंची रहा है। इससे मोहल्लेवासी और कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों का कहना है कि कर्मचारियों को सफाई करने की बात कहने पर भी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

Loading

Latest News

बिजली दर वृद्धि वापसी एवं अघोषित कटौती के खिलाफ आप का हल्ला बोल, रैली निकालकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

बिजली दर वृद्धि वापसी एवं अघोषित कटौती के खिलाफ आप का हल्ला बोल, रैली निकालकर पहुंचे कलेक्ट्रेट कोरबा। राज्य में...

More Articles Like This