Friday, February 13, 2026

साल 2025: खगोलीय मंडल में होंगे कई बदलाव, कई ग्रह बदलेंगे घर

Must Read

साल 2025: खगोलीय मंडल में होंगे कई बदलाव, कई ग्रह बदलेंगे घर

कोरबा। नया साल आने को है। नए साल (2025) की शुरुआत नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ होगी। साथ ही नए साल में कई बदलाव भी होंगे। खगोलीय मंडल में होने वाले बदलाव भी प्रमुख रहेंगे, जिसमें कि कई बड़े ग्रह अपना घर बदलेंगे। राशियों के इस परिवर्तन का असर अलग-अलग राशि के जातकों पर होगा। वर्षभर सेहतमंद रहने के साथ ही भाग्य में वृद्धि के भी आसार हैं। कुछ राशि के जातकों को शनि की ढैया व साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी, तो कुछ इसकी गिरत में आएंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 14 जनवरी को सूर्य धनु राशि को छोडक़र मकर राशि में प्रवेश करेगा। वहीं, वक्री (उल्टी) चाल चल रहा मंगल ग्रह 21 जनवरी को कर्क राशि को छोडक़र मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। तीन दिन बाद 24 जनवरी बुध ग्रह धनु राशि को छोडक़र मकर राशि में आएगा। 27 जनवरी को शुक्र ग्रह कुंभ राशि को छोडक़र मीन राशि में आएगा। बुध, मंगल और शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक क्षेत्रों में कई उतार-चढ़ाव आने के संकेत हैं। लंबित अदालती मामले तेजी से सुलझेंगे और धर्म व अध्यात्म के क्षेत्रों में विवादों के बीच उन्नति भी होगी और लोगों का धर्म व संस्कृति के प्रति झुकाव बढ़ता दिखाई देगा।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This