Thursday, February 26, 2026

सावन की झड़ी से बुझी खेतों की प्यास, जिले में अब तक हुई 454.8 मिलीमीटर वर्षा

Must Read

सावन की झड़ी से बुझी खेतों की प्यास, जिले में अब तक हुई 454.8 मिलीमीटर वर्षा

कोरबा। भादों में भले ही बारिश अपेक्षानुरूप नहीं हुई मगर सावन माह के साथ ही बारिश की झड़ी शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर से प्रारंभ हुई रिमझिम बारिश देर रात तक जारी रही। बुधवार को भी सुबह से बारिश होती रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र बारिश से तरबतर हो गया। कई निचली बस्तियों में जल जमाव की स्थिति रही। जिले में अब तक 454.8 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। बारिश से किसानों में खेती-किसानी को लेकर उमीद जगी। अब खेती कार्य में तेजी आएगी। सावन माह शुरू होने के साथ ही मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार की सुबह आसमान में बदली छाई रही। दोपहर में मौसम ने करवट ली और फिर रिझझिम बारिश शुरू हो गई। लोग जहां-तहां रूक गए। बारिश कम होने का इंतजार करते रहे। लेकिन बारिश नहीं थमी। बारिश का सिलसिला एक बार जो शुरू हुआ, वह देर रात तक जारी रहा। अगली सुबह बुधवार को भी बारिश होती रही। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ। कोरबा के भू-अभिलेख शाखा ने वर्षा की रिपोर्ट में एक जून से बुधवार की स्थिति तक जिले में औसतन 454.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज किया गया है। बारिश की वजह से लोग जरूरी कार्य बाहर निलकने पर बारिश से बचने के लिए बरसाती रैन कोट, छाता का सहारा लिया। शहरी क्षेत्र के कई मुय मार्ग और निचली बस्तियों में जल जमाव की स्थिति रही। घरों में पानी आने से लोगों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया है। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।सुबह से बदली और दोपहर में शुरू हुई रिमझिम बारिश के बाद जिले के वातावरण में ठंडकता घुल गई है। इससे मौसम विभाग ने तापमान में 4.4 डिग्री गिरावट दर्ज की है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यनूतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि सोमवार को तेज धूप की वजह से अधिकतम 34.1 डिग्री दर्ज किया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This