Friday, February 20, 2026

सावन में हुई अच्छी बारिश से 40 में से 15 जलाशय हुए लबालब

Must Read

सावन में हुई अच्छी बारिश से 40 में से 15 जलाशय हुए लबालब

 

कोरबा। सावन माह में हुई अच्छी बारिश से जिले के 40 में से 15 जलाशयों में लबालब पानी भर गया है। एनीकट के उपर से पानी बह रहा है। बारिश के असर से 24 जलाशयों में औसतन 60 प्रतिशत पानी भर चुका है। वर्षा का साथ मिलने से 10,087 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। जिले में अच्छी बारिश होने से धौंराभांठा, लाफा, छुरीकला, चीताखोल, केहरानाला, मड़वाढोढ़ा, गुरसिया, पोड़ी सहित 15 जलाशयों में पानी लबालब भर चुका है। जिले में अब तक 12192.2 मिली मीटर वर्षा हो चुकी है। दर्री, कटघोरा और पोड़ी उपरोड़ा की तुलना में करतला और कोरबा ब्लाक में कम वर्षा हुई है। खंड वर्षा का जलाशयों के भराव में असर देखा जा रहा है। जुलाई माह की शुरूआत में जलाशयों का औसतन भराव 30 प्रतिशत था। सावन माह लगने के साथ ही लगातार हुई बारिश से जल भराव में तेजी आई। अभी अगस्त से अक्टूबर तक मानसून का ढाई माह शेष है ऐसे में सभी जलाशयों में पूर्ण भराव की संभावना है। उल्लेखनीय है कि जिले में 40 मायनर के अलावा मेजर के बांगो और दर्री दो जलाशय है। दोनों बड़े जलाशयों से जिले के खेतों को पानी नहीं मिलता। इनका उपयोग ज्यादातर उद्योग के लिए होता है। मायनर जलाशयों सिंचाई अधिक होती है। नहरों को विस्तार दिए जाने पर जलाशय से सिंचाई विस्तार की असीम संभावनाएं हैं। नौ ऐसे जलाशय हैं जिसमें सीपेज के कारण 20 से 25 प्रतिशत ही पानी का भराव हुआ है। इनमें जमनीमुड़ा, बताती, गोपालपुर, अरदा, सलिहापार, बनमुड़ा आदि शामिल हैं। सिंचाई सुविधा के उपयोगहीन इन जलाशयों में सुधार की आवश्यकता है।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This