Wednesday, February 11, 2026

सिंघाली खदान से उत्पादन शुरू कराने किए जा रहे प्रयास

Must Read

सिंघाली खदान से उत्पादन शुरू कराने किए जा रहे प्रयास

कोरबा। एसईसीएल कोरबा पूर्व में सिंघाली खदान में अभी कोयला उत्पादन नहीं हो पा रहा है। पर्यावरण विभाग से अनुमति नहीं मिलने के कारण कोयला उत्पादन बंद है। क्षेत्र के सभी श्रमिक संगठन अलग-अलग तरीके से खदान को चालू कराने को लेकर प्रयासरत हैं। मामले को आईआर बैठक में उठाने के अलावा अब स्टेरिंग कमेटी में भी इस मुद्दे को रखा जाएगा। यूनियन नेताओं ने पिछले दिनों हुई आईआर बैठक में कोयला कामगारों की हितों को लेकर विचार विमर्श किया और कहा कि सिंघाली खदान को तत्काल चालू किया जाए। इसके लिए प्रबंधन को और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। एसईकेएमसी ने भी इस मामले को जोर-शोर से उठाया। सदस्य चाहते हैं कि यहां के कामगारों का अन्यत्र स्थानांतरण न करके कोयला खदान को चालू किया जाए। कामगारों के स्थानांतरण होने पर उन्हें काफी परेशानी होती है। यूनियन ने भी इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। कुछ दिनों बाद मुख्यालय में स्टेरिंग कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में इस मामले को रखा जाएगा।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This