Tuesday, February 17, 2026

सिख समुदाय ने निकाली नगर कीर्तन यात्रा

Must Read

सिख समुदाय ने निकाली नगर कीर्तन यात्रा

कोरबा। प्रकाश पर्व पर शहर में नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा पुरानी बस्ती स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर पावर हाउस रोड के रास्ते देर शाम ट्रांसपोर्ट नगर स्टेडियम पर स्थित गुरुद्वारा पहुंची। सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। गुरुग्रंथ साहिब और पंज प्यारे के स्वागत को लेकर समाज के लोग काफी उत्साहित नजर आए। जिस रास्ते से होकर नगर कीर्तन यात्रा गुजर रही थी उसकी सफाई की गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह गुरुग्रंथ साहिब की पूजा अर्चना की गई। श्री गुरुनानक देव की 555वीं जयंती के अवसर पर सिख समुदाय की ओर से हर्षोल्लास के साथ प्रकाश पर्व का आयोजन किया जा रहा है। समाज के लोगों में काफी उत्साह है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This