Friday, February 13, 2026

सिगड़ी जला रही महिला झुलसे, अस्पताल दाखिल 

Must Read

सिगड़ी जला रही महिला झुलसे, अस्पताल दाखिल

कोरबा। कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामणी चौक निवासी एक महिला सिगड़ी की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलस गई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सिगड़ी जलाने के दौरान आग की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रुप से झुलस गई है। महिला का नाम पूर्णिमा दास है जो सीतामणी की निवासी है। पूर्णिमा अपनी बेटी और मां के लिए खाना बनाने के लिए सिगड़ी जला रही थी। इस दौरान आग का उसके कपड़ों से संपर्क हो गया, जैसे-तैसे आग को बुझाया गया। इसके बावजूद महिला झुलस गई। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल रवाना किया गया। महिला की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This