Sunday, March 1, 2026

सिन्धी भाषा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

Must Read

सिन्धी भाषा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

कोरबा। जय श्री कृष्ण सेवा समिति द्वारा नगर में पहली बार सिन्धी भाषा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सिंधु भवन शहीद हेमू कालाणी नगर रानी रोड में किया गया है। आनंदराम दरबार चकरभाटा से आए संत बलराम (एकादशी वाले) ने अपनी मधुर वाणी में उपस्थित धर्म प्रेमी जन को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि यह कथा श्रवण करने या श्रवण कराने से इसका फल तुरंत प्राप्त होता है। आगे उन्होंने बताया कि कैसे गोकर्ण महाराज ने अपने घोर अत्याचारी एवं पापी भाई जो कि अकाल मृत्यु से प्रेत योनि पाकर भटक रहा था और मुक्ति पाने के लिए तड़प रहा था को श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कराकर प्रेत योनि से न केवल मुक्ति दिलाई, बल्कि वह भगवत स्वरूप पाकर स्वर्ग को प्राप्त हुआ। इस अवसर की पूर्व संध्या पर सिन्धु महिला मंडल की अगुवाई में भव्य कलश यात्रा स्थानीय सप्तदेव मंदिर से सिन्धु भवन तक निकाली गई।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This