कोरबा। शहर में हो रही सिलसिलेवार बाइक चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस वारदात में अपचारी बालक शामिल थे। पुलिस ने अपचारी बालकों की निशानदेही पर तीन दोपहिया बरामद किए हैं। जिसमें शामिल एक बाइक की चोरी पड़ोसी जिले से की गई थी। पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने आए दिन हो रहे दोपहिया चोरी को गंभीरता से लिया। उन्होंने बाइक चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। उनके निर्देश एएसपी लखन पटले व अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में सिविल लाइन व सीएसईबी पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की। इस दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे। जिसके आधार पर पुलिस ने अपचारी बालकों से पूछताछ की। उन्होंने अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीन दोपहिया बरामद कर लिया। उनसे जब्त एक बाइक होंडा लिवो क्रमांक सीजी 11 एक्यू 9955 की चोरी जांजगीर चांपा जिले के बलौदा से की गई थी। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत कर दिया है।
![]()




























