Tuesday, January 27, 2026

सिविल लाइन और बालको क्षेत्र में हुई मारपीट

Must Read

सिविल लाइन और बालको क्षेत्र में हुई मारपीट

कोरबा। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। एक घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जबकि दूसरी बालको थाना क्षेत्र की है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दादर निवासी विकास गुप्ता ने देखा कि करीब 12 से ज्यादा युवक बाइक से शोरगुल और उत्पात मचा रहे थे। उन्होंने युवकों को शांति बनाए रखने और दूसरों को परेशान न करने के लिए कहा, लेकिन युवकों ने उल्टा विकास की पिटाई शुरू कर दी। यह पूरी घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विकास गुप्ता ने बताया कि वह सिर्फ समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन युवकों ने उसकी बात नहीं मानी और मिलकर मारपीट करने लगे। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। गाली-गलौज के चलते विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी घटना बालको थाना क्षेत्र के परसाभाठा बस्ती की है। यहां सुनाऊ राम यादव अपने बेटों अजय, विजय और अन्य परिजनों के साथ लाठी, डंडा और लोहे की रॉड लेकर पड़ोसी के घर में घुस आया और हमला कर दिया। हमले के वक्त राहुल तिवारी, उनकी मां, बहन और छोटा भाई घर में मौजूद थे। सभी पर आरोपियों ने हमला किया। इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

गणतंत्र दिवस को घटित सड़क हादसों में 2 की मौत, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कई घायल

कोरबा। जिले में 26 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक छात्र की मौत हो गई,...

More Articles Like This