सीएमडी ने दीपका खदान का लिया जायजा

Must Read

सीएमडी ने दीपका खदान का लिया जायजा

कोरबा। सीएमडी एसईसीएल ने दीपका मेगा माईन का निरीक्षण किया। देर संध्या खदान में पहुँचकर गतिविधियों का अवलोकन किया। एरिया टीम को उत्पादकता अभिवृद्धि हेतु निर्देश जारी किए,बुधवार देर संध्या सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा दीपका खदान में उतरे । वे सुआभोंडी पैच में गये और वहाँ संचालित खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया । उन्होंने वहाँ उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने कोर टीम से ओबीआर निष्कासन, कोल उत्पादन और एरिया से कोल डिस्पैच पर चर्चा किया तथा आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने शुरू हुए माह के कोल उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने की रणनीति की भी समीक्षा की। मौक़े पर एरिया महाप्रबंधक संजय मिश्रा के साथ उपस्थित रहे ।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This