सीएम एवं डिप्टी सीएम को स्काउट आंदोलन की गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना से कराया अवगत

Must Read

सीएम एवं डिप्टी सीएम को स्काउट आंदोलन की गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना से कराया अवगत

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के संरक्षक श्री साय से भेंट के दौरान डा. यादव ने राज्य में स्काउट आंदोलन की गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया। मुख्यमंत्री को बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा पूरे राज्य में 7 जुलाई को पौधरोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके तहत सभी जिलों की इकाइयों द्वारा बड़े पैमाने पर पौधों का रोपण किया जाएगा तथा रोपण पश्चात इसके संरक्षण की जवाबदारी ली जाएगी। राज्य मुख्य आयुक्त ने मुख्यमंत्री से राज्य रैली के आयोजन की सहमति प्राप्त की। मुख्यमंत्री के समक्ष प्राथमिक स्तर पर कब, बुलबुल की गतिविधियों को गति देने राज्य शासन से निशुल्क गणवेश उपलब्ध कराए जाने अनुरोध किया गया। राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव ने उप मुख्यमंत्री अरूण साव से भी भेंट की। डा. यादव ने डिप्टी सीएम का कोरबा में हुए नेशनल यूथ फोरम के आयोजन में विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा इवेंट की जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री को नेशनल यूथ फोरम का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

Loading

Latest News

गुरूजी ने बदल दी पठियापाली गांव की तकदीर, हर घर एक ना एक सदस्य के पास है सरकारी नौकरी

कोरबा। एक शिक्षक की मेहनत ने गांव की तकदीर बदल दी। कोरबा के इस गांव के हर घर के...

More Articles Like This