Wednesday, February 11, 2026

सीएम के खिलाफ टिप्पणी शिक्षक को पड़ी महंगी

Must Read

सीएम के खिलाफ टिप्पणी शिक्षक को पड़ी महंगी

कोरबा। कोरबा। महंगाई भत्ता को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना जिले के एक शिक्षक को भारी पड़ गया। डीपीआई ने तत्काल प्रभाव से व्याख्याता को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।
पिछले दिनों राज्य सरकार ने 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 फीसदी महंगाई भत्ता राज्यकर्मियों का किया था। हालांकि राज्य सरकार की इस घोषणा से शिक्षक व कर्मचारी खुश नहीं थे। अलग-अलग तरीकों से शिक्षकों ने इसका विरोध भी जताया था। जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी विकासखंड करतला में पदस्थ व्याख्याता नित्यानंद यादव ने इस मुद्दे पर फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर किये इस पोस्ट पर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया और नित्यानंद यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। व्याख्याता नित्यानंद यादव को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला जांजगीर-चाम्पा अटैच किया गया है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This