Thursday, February 26, 2026

सीएसईबी के आवासों को लेकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जताया विरोध

Must Read

सीएसईबी के आवासों को लेकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जताया विरोध

जिला युवा कांग्रेस के द्वारा सीएसईबी कॉलोनी कोरबा पूर्व में रह रहे सैकड़ों परिवारों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा गया। युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया के नेतृत्व में ये परिवार अपनी समस्या को लेकर पहुंचे। ज्ञापन में नितिन चौरसिया ने बताया कि प्रबंधन के द्वारा कॉलोनी वासियों को यथाशीघ्र आवास खाली करने व् बिजली पानी की आपूर्ति बंद कर दी गयी है, समझ से परे है की मानसून का मौसम है और इतने कम समय में सभी लोग अपने परिवार को लेकर कहाँ जाय ? इस कॉलोनी में 458 परिवार कई वर्षो से निवासरत हैं लेकिन प्रबंधन कुछ व्यापारियों के लिए जमीन देने की ताक में है।ज्ञापन में इन सभी कॉलोनी वासियों की इस आपदा को देखते हुए कलेक्टर से 4 महीने की मोहलत की मांग की है ताकि बारिस में कोई परिवार दरबदर की ठोकरें खाने को मजबूर न हो सकें।ज्ञापन देते समय कॉलोनी की महिलाएं और युवा उपस्थित थे।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This