Thursday, February 12, 2026

सीएसईबी कॉलोनी के शिव मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना

Must Read

सीएसईबी कॉलोनी के शिव मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के सीएसईबी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर से 25 हजार रुपए पूजा-सामाग्री व बर्तनों की चोरी कर ली है। इसकी रिपोर्ट कॉलोनी में रहने वाले नरेंद्र चंद्रा उम्र 41 वर्ष ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि नरेंद्र साथियों के साथ गुरुवार की रात मंदिर के दरवाजे पर ताला लगाकर चले गए। सुबह जब मंदिर पहुंचे। दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। मंदिर में रखे पीतल व कांस का दीया, तांबा का लोटा, कांस की घंटी, कटोरी, लोटा, थाली, बाल्टी, प्लेट, हथौड़ी, दान पेटी में रखे पैसे, मंदिर परिसर मे खड़े देवेन्द्र वर्मा का सायकल सहित अन्य सामान नहीं थे। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This