Friday, February 13, 2026

सीएसईबी बायपास मार्ग का हुआ कबाड़ा, अवैध पार्किंग का जमावड़ा

Must Read

सीएसईबी बायपास मार्ग का हुआ कबाड़ा, अवैध पार्किंग का जमावड़ा

कोरबा। कई वर्षों से सीएसईबी चौक से स्टेडियम और स्टेडियम से तुलसीनगर मोड़ तक सडक़ पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से मार्ग संकरी हो जाती है।भारी वाहनों के 24 घंटे परिवहन से सडक़ पर दिनभर दबाव रहता है। सडक़ संकरी होने की वजह से दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसकी वजह से छोटे वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। अवैध पार्किंग व दुकानों को हटाने के लिए कई बार निगम ने अभियान चलाया लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। पूर्व में केन्द्रीय गृह मंत्री के कोरबा दौरे के दौरान इस मार्ग से एक दिन में अवैध पार्किंग व दुकानें हटा ली गई थी, लेकिन अब फिर से सडक़ों पर कब्जे का हाल पहले जैसा हो गया है।इस समस्या से चार वार्ड के लोग सबसे अधिक परेशान हैं। 15 ब्लॉक, इंदिरा विहार, तुलसीनगर, टीपीनगर और राताखार के लोग सडक़ का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं। कई बार हादसे हो चुके हैं। किसी तरह अवैध पार्किंग इस मार्ग से हटा था। अब फिर से सडक़ पर कब्जा हो गया है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।पिछले हफ्ते सडक़ से वाहनों को हटाने के अलावा सफाई भी की गई थी। ताकि सडक़ पर धूल न दिखे। एक सप्ताह में फिर से सडक़ डस्ट की परत जम गई है। सडक़ की सफाई भी नहीं हो रही है। उड़ते धूल से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This