सीतामढ़ी इलाके में गिरा विद्युत पोल
कोरबा। सीतामढ़ी के सामने मोहल्ला में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा पोल सोमवार को टूटकर सड़क पर गिर गया। किसी तरह की जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी अनुसार जर्जर पोल के बदलने के लिए विद्युत विभाग को अवगत करा दिया था, लेकिन विद्युत विभाग ने बिजली पोल को नहीं बदला, लिहाजा टूट कर सड़क पर जा गिराद्य शहर के और भी कई जगह पर बस्तियों में बिजली की आपूर्ति हेतु हाई वोल्टेज सप्लाई वाली लोहे के पोल लगे हैं। जो कुछ समय बाद जर्जर होकर सड़ने लगे हैं। कई खंभे गिरने की स्थिति में आ गए हैं। सीतामढ़ी के सामने मोहल्ला में जिम हाल के पास विद्युत आपूर्ति हेतु लगा पोल सोमवार को टूटकर सड़क पर गिर गया। विद्युत पोल के अगल-बगल में 2 से 3 मकान है। हालांकि मकान अथवा जन धन की कोई क्षति नहीं हुई। बस्ती वासियों का कहना है कि घटना के समय बिजली कटे होने से कोई क्षति नहीं हुई। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। वही इस घटना में जिम हाल के पास बैठे दो लोग व सड़क पर चल रहे तीन लोग बाल बाल बच गए।
![]()

