Saturday, February 21, 2026

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी डेट शीट, फरवरी में होनी है दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं

Must Read

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी डेट शीट, फरवरी में होनी है दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं

कोरबा। सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की परीक्षा के लिए डेट शीट जल्द ही जारी की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी कुछ दिनों में ही 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित होनी है। थ्योरी एग्जाम 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगे। इन कक्षाओं के लिए डेट शीट जल्द जारी होने की उम्मीद है। अगर पिछले साल के पैटर्न पर गौर करें तो यह दिसंबर के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकती है। दरअसल, साल 2023 में सीबीएसई बोर्ड से सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री के स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल 13 दिसंबर, 2024 को जारी किया गया था। सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्र- छात्राओं की न्यूनतम उपस्थिति 75 प्रतिशत होनी चाहिए।
बॉक्स
1 जनवरी से शुरू होगी प्रायोगिक परीक्षा
इन कक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी, 2025 से शुरू होंगे। हालांकि, शीतकालीन स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं एग्जाम की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब, होम पेज पर उपलब्ध कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए सीबीएसई डेटशीट 2025 पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार तारीखें जांचने के बाद फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This