Sunday, March 1, 2026

सुअर के शिकार के लिए बिछाए करंट तार की चपेट में आया ग्रामीण

Must Read

सुअर के शिकार के लिए बिछाए करंट तार की चपेट में आया ग्रामीण

कोरबा। जंगली सुअर की शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथी मौके से फरार हो गए।मृतक की पहचान रामलाल कंवर से की गई है। रामलाल कंवर 30 वर्ष का था वह बुंदेली का निवासी था। बताया जाता है कि गांव में रहने वाले कुछ युवकों ने जंगली सुअर की शिकार के लिए वन परिक्षेत्र कोरबा अंतर्गत स्थित ग्राम गोढ़ी के जंगल में नंगे तार को बिछाया था। इसे जंगल से गुजरने वाले 11 केवी से जोड़ दिया था। इसी तार की चपेट में आकर रामलाल की मौत हो गई। घटना के बाद रामलाल के साथी फरार हो गए। इसकी जानकारी उसके परिवार को भी नहीं दी। शुक्रवार सुबह गोढ़ी के जंगल में शव देखकर लोगों को जानकारी हुई। उन्होंने गांव के लोगों को बताया और पुलिस को अवगत कराया गया। वन विभाग को भी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This