Sunday, February 15, 2026

सुरक्षा कर्मी की डंडे से पिटाई, एफआईआर दर्ज

Must Read

सुरक्षा कर्मी की डंडे से पिटाई, एफआईआर दर्ज

कोरबा। ट्रेलर चालक ने सुरक्षा कर्मी की डंडे से पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। मंगल भवन सेक्टर-2 बालको निवासी संतोष जायसवाल जी-4 एस कंपनी में सुरक्षाकर्मी है। बालको थाना में सुरक्षा कर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 सितंबर रात लगभग 9.30 बजे परसाभांठा बजरंग चौक के आगे राखड़ डैम न्यू पार्किंग के पास ड्यूटी के दौरान ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीएम 5060 के चालक को बीच सड़क पर वाहन नहीं खड़ा करने समझाया, लेकिन वह नहीं माना और विवाद करते हुए डंडे से मारपीट की। पुलिस ने मामले में चालक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This