सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सडक़ पर उतरे एसपी
कोरबा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नव पदस्थ पुलिस कप्तान ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा वह खुद भी सडक़ पर उतरकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में दशहरा उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला देर रात सडक़ पर उतरे। उन्होंने न सिर्फ शहर का भ्रमण किया, बल्कि चौक चौराहों में तैनात अफसर व जवानों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किया।
![]()

