Monday, February 16, 2026

सुराकछार उपक्षेत्र के कामगारों को जबरन स्थांतरित करने की तैयारी, श्रमिक संगठन एटक ने जताया विरोध

Must Read

सुराकछार उपक्षेत्र के कामगारों को जबरन स्थांतरित करने की तैयारी, श्रमिक संगठन एटक ने जताया विरोध

कोरबा। कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत सुराकछार उपक्षेत्र के मेन माइन एवं 3-4 खदान से कर्मचारियों को दिगर इकाइयों में स्थानांतरण की योजना बनाई जा रही है। जिसका एटक श्रम संगठन विरोध कर रही है। इस संबंध मे एटक के दीपेश मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण मंजूरी न मिलने के कारणों के चलते दोनों खदान मे खनन गतिविधियों को रोक दिया गया है। इसमें सबसे मजेदार बात यह है कि केंद्रीय पर्यावरण विभाग ने 2015 में ही सुराकछार प्रबंधन को खनन गतिविधियों को जारी रखने के लिए पर्यावरण मंजूरी लेने को कहा था, परन्तु प्रबंधन ने केंद्रीय पर्यावरण विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिस को नजरअंदाज करते हुए खनन गतिविधियों को जारी रखने के लिए राज्य पर्यावरण विभाग से संचालित सहमति ले लिया और कोयला उत्पादन जारी रखा। जबकि केंद्रीय पर्यावरण विभाग द्वारा जारी नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। अब राज्य पर्यावरण विभाग ने भी पर्यावरण मंजूरी के अभाव में दोनों खदानो में कोयला उत्पादन रोक दिया है। इस मसले पर दीपेश मिश्रा ने आगे कहा कि पर्यावरण मंजूरी एक लंबी प्रक्रिया है, जो निश्चित आकार से बड़ी परियोजनाओं के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सुराकछार उपक्षेत्र के बलगी खदान भी फरवरी 2024 तक कोयला उत्पादन जारी रखने की अनुमति है याने कि बलगी खदान का भविष्य भी खतरे में है। पर्यावरण मंजूरी के अभाव में कोयला उत्पादन को जो रोक दिया गया है उसका हल निकाला जाए पर किसी भी मजदूर का स्थानांतरण न किया जाए। बल्कि जो मजदूर स्वेच्छा से दीगर इकाइयों मे जाना चाहता है उसे ही ट्रांसफर किया जाए।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This