सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, टीवी व नकदी सहित 15 हजार रुपए के सामानों की चोरी

Must Read

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, टीवी व नकदी सहित 15 हजार रुपए के सामानों की चोरी

 

कोरबा। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पुलिस व्यस्त है इसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं। एसईसीएल 15 ब्लॉक कॉलोनी के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। मकान के दरवाजे का ताला तोडक़र टीवी व नकदी सहित 15 हजार रुपए के सामानों की चेारी कर ली। मकान मालिक ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। पन्द्रह ब्लॉक एसईसीएल कॉलोनी निवासी उदय सिंह मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ गृहग्राम बीरसिंहपुर मध्यप्रदेश शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। मकान की साफ-सफाई के लिए कांति महंत रोजाना आती थी। 13 फरवरी की सुबह 10 बजे घर पहुंची। सामने का दरवाजा खोली। उसकी नजर अंदर के दरवाजे पर पड़ी। दरवाजा खुला था और ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरे पड़े थे। कांति ने इसकी जानकारी उदय को दी। कांति ने देखा कि मकान से टीवी और अलमारी में रखे गुल्लक नहीं थे। घटना की जानकारी के बाद उदय वापस घर लौटा। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग 15 हजार रुपए है। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This