Monday, January 26, 2026

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Must Read

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। करतला क्षेत्र के एक मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान से 20 हजार रुपए नकदी व सोने और चांदी के जेवर की चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया है। ग्राम श्रीमार निवासी राम प्रसाद राठिया उम्र 31 वर्ष रविवार की रात लगभग 9.30 बजे मकान में ताला लगाकर डंगनेश्वरी मंदिर नोनबिर्रा मेला देखने गया था। मकान में उसकी बुजुर्ग मां सोयी हुई थी। रात लगभग 1. 45 बजे घर पहुंचे। मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। अंदर में रखे सोने के लॉकेट, चांदी के पायल, अंगूठी, 20 हजार रुपए नकदी सहित 65 हजार रुपए के सामान नहीं थे।

Loading

Latest News

जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

कोरबा। जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने गणतंत्र...

More Articles Like This