सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Must Read

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। आए दिन सूने मकान को चोर निशाना बना रहे हैं। शहर के कोसाबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में पति के भर्ती होने पर बीती रात्रि लगभग 10.30 बजे घर पर ताला लगाकर महिला अस्पताल चली गई। उसकी भनक चोरों को लग गई और सूने मकान का ताला तोडक़र आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात को पार कर दिया। सुबह अस्पताल से महिला के घर पहुंचने पर चोरी होने की जानकारी हुई और सिविल लाइन थाना पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र के पथर्रीपारा निवासी अनिता श्रीवास्तव के पति घनश्याम श्रीवास्तव कोसाबाड़ी स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। बीती रात्रि घर पर ताला लगाकर महिला अस्पताल चली गई। चोरों ने ताला तोडक़र मकान से जेवर चुरा लिए।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This