Sunday, February 22, 2026

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Must Read

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। चोरों ने एक और सूने मकान में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। इसकी कीमत लगभग ढाई से तीन लाख बताई जा रही है। चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पतासाजी कर रही है।एनटीपीसी लाटा में सेवानिवृत्त कर्मी सुखदेव प्रसाद राम का मकान है। एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने सुखदेव का परिवार जशपुर गया था। लाटा के मकान में ताला लगा हुआ था। इस बीच पड़ोसी ने मोबाइल से सुखदेव को उसके घर का ताला टूटने की जानकारी दी। सुखदेव घर पहुंचा। उसने देखा कि मुख्य दरवाजे पर लगी कुंडी टूटी हुई है। घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं।रिटायर्ड कर्मी ने घटना की सूचना दर्री थाना को दी। इसमें बताया गया है कि चोरों का गिरोह मकान से सोने के चैन, दो मंगलसूत्र, एक लॉकेट और चांदी की पायल सहित तीन फुल्ली चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा चोर अन्य सामान भी चोरी कर फरार हैं। सुखदेव की रिपोर्ट पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This