Saturday, February 14, 2026

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर व नगदी की चोरी

Must Read

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर व नगदी की चोरी

कोरबा। जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। करतला थाना क्षेत्र में ग्राम भेलवाटार में रहने वाले एक ग्रामीण के मकान में धावा बोलकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित अन्य सामान की चोरी कर ली है। गांव में रहने वाला कार्तिक राम सिदार परिवार के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहंदा गए थे। शनिवार की सुबह परिवार के सदस्य घर लौटे तो आलमारी का ताला टूटा हुआ था। उसमें से सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। 15 हजार रुपए नकद भी चोर ले गए थे। ग्रामीण ने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी गए सामान की कीमत लगभग लाख रुपए बताई गई है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This