Wednesday, February 11, 2026

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, घर के बाहर से बाइक पार, चोरों के बढ़े हौसले

Must Read

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, घर के बाहर से बाइक पार, चोरों के बढ़े हौसले

कोरबा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। यह लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। चोर गिरोह की नजर सबसे अधिक सूने मकानों पर है। घटना पाली थाना क्षेत्र की है। ग्राम निरधी बरपारा निवासी प्रमोद डिक्सेना उम्र 40 वर्ष का मकान है। प्रमोद और उसकी पत्नी सीता डिक्सेना दुकान में थे। प्रमोद सुबह सात बजे दुकान से सामान छोडऩे दर्रापारा पोलमी गया था। सीता दुकान में थी। इस बीच चोरों ने मकान में घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारी में रखे चांदी की पायल, करधन, सोने सोने का माला, झुमका व पांच हजार रुपए नकदी नहीं थे। बताया जा रहा है कि चोरी कर घर से बाहर निकलते हुए डिक्सेना के परिवार के अन्य सदस्यों ने देखा है। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज की है। संदेही के आधार पर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है। चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग 65 हजार रुपए बताई जा रही है। इसी तरह सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी के एक मकान के सामने से बाइक की चोरी हो गई। बाइक कटर नं. एनडी-33 सीएसईबी कालोनी कोरबा पूर्व निवासी कार्यपालन अभियंता मनीष सिंह की है। वह रविवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे घर के सामने बुलेट क्रमांक सीजी 21 बीएच 5018 को रखा था। सोमवार सुबह जब उठे। तब मौके पर बाइक नहीं थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This