Tuesday, February 17, 2026

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Must Read

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर में एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर से नगदी रकम समेत स्मार्ट टीवी, पायल और अन्य सामान की चोरी की है। चोरी की घटना चमन सारथी के घर में हुई है, जो नेहरू नगर में स्थित है। चमन सारथी के परिजन बाहर काम करने गए हुए थे, जबकि वह कनकी महादेव के दर्शन करने रात में गया हुआ था। जब वह सोमवार को घर वापस लौटा, तो उसने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था और घर पर रखे 15,000 रुपए नगदी रकम, स्मार्ट टीवी, पायल समेत अन्य सामान गायब थे। चमन सारथी ने तुरंत बालको पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This