Friday, February 13, 2026

सूने मकान में चोरी करने वाला पकड़ाया दो खरीददार भी चढ़े हत्थे, ​चोरी किए गए फ्रिज, एलईडी टीवी, वासिंग मशीन जप्त

Must Read

सूने मकान में चोरी करने वाला पकड़ाया, दो खरीददार भी चढ़े हत्थे, ​चोरी किए गए फ्रिज, एलईडी टीवी, वासिंग मशीन जप्त

कोरबा। दीपका पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी किए गए फ्रिज, एलईडी टीवी, वासिंग मशीन जप्त किए गए हैं। दीपका थाना अंतर्गत प्रगतिनगर दीपका कालोनी निवासी पंकज कुमार यादव ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह 26 से 29 जनवरी तक छुट्टी में अपने पैतृक ग्राम गया था। तब उसके मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर फ्रिज,वासिग मशीन व घरेलु सामान को चोरी कर ले गए थे।इसी प्रकार जितेन्द्र कुमार दुबे निवासी प्रगतिनगर दीपका कालोनी के मकान के पीछे दरवाजा को तोड़ कर अज्ञात चोर घर अंदर से वासिग मशीन, माईक्रो ओवन व घरेलू समान चोरी कर ले गए थे। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी मन्नु सिंह को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर मेमोरण्डम कथनानुसार चोरी का फ्रिज एवं वासिग मशीन जप्त किया गया। खरीदार आरोपी संतोष कुमार गुप्ता से चोरी का माल तथा खरीदार आरोपी सुनील कुमार गुप्ता से वासिग मशीन जप्त किया गया। आरोपी से कुल 150000रूपये की चोरी की मशरूका जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। एक अन्य फरार आरोपी छोटू की पतासाजी की जा रही है

Loading

Latest News

दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, 14 माह तक चली सुनवाई के बाद आया फैसला

कोरबा। युवक ने दिशा मैदान के लिए गई बेवा को दबोच लिया। उसने बेवा पर ब्लेड से हमला करते...

More Articles Like This