सूने मकान से 15 हजार रुपए नगदी और सोने-चांदी के जेवर पार

Must Read

सूने मकान से 15 हजार रुपए नगदी और सोने-चांदी के जेवर पार

कोरबा। पसान थानांतर्गत एक मकान में घुसकर चोरों ने 15 हजार रुपए नगदी और सोने-चांदी के अलावा घर से बकरा और बकरी की भी चोरी कर लिया। चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि महेश कुमार बिंझवार विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा अंतर्गत ग्राम घुंचापुर का रहने वाला है। वह खेती-किसानी का काम करता है। महेश के बड़े पिता बृजलाल के घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें शामिल होने के लिए महेश और उसका परिवार गया हुआ था। महेश ने अपने घर में ताला लगा दिया था और चाबी परछी में एक स्थान पर छिपा दिया था। देर रात लगभग एक बजे रमेश अपने घर पहुंचा। उसने मकान का ताला खोला तब सभी सामान मौजूद थे। शादी में देने के लिए कुछ सामान को लेकर महेश चला गया। इसके दो घंटे बाद रात 3 बजे दोबारा अपने घर पहुंचा। उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है, ताला जमीन पर पड़ा है। मकान के भीतर घुसने पर ग्रामीण ने घर के सामान को बिखरा हुआ देखा। इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दिया। ग्रामीण के घर से चोर चार बकरा और पांच बकरी की चोरी कर ले गए हैं। साथ ही नगदी और जेवर चोरी कर ले गए हैं। ग्रामीण ने इस संबंध में आसपास रहने वाले लोगों को जानकारी दी लेकिन उसे कुछ पता नहीं चला। तब उसने सूचना कोरबी चौकी को दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आशंका है कि इस चोरी में गांव में रहने वाले युवक शामिल हो सकते हैं।

Loading

Latest News

बस स्टैंड के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसी कैमरे

कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कोरबी बस स्टैंड को अब सीसीटीवी कैमरों से लैस कर...

More Articles Like This