सृष्टि महिला मंडल ने कुम्हारों को बांटे उपहार
कोरबा। एसईसीएल कोरबा एरिया की सृष्टि महिला समिति ने दीया बेचकर दूसरों के घरों को दीपक से रोशन करने वाले कुम्हारों को दिवाली पर्व के पहले उपहार बांटे। साथ ही मिठाईयां व वस्त्र देकर इनसे दीयों की खरीदी भी की। ऑर्टिफिशियल दीयों के बीच आज भी दिवाली पर्व पर मिट्?टी के दीयों की मांग कम नहीं हुई है। इस कारण कुम्हारपारा कोरबा में निवासरत कुम्हारों का परिवार दीया बनाने के परंपरागत व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। इन्हें प्रोत्साहित करने एसईसीएल कोरबा एरिया की सृष्टि महिला समिति की अध्यक्ष श्वेता पंड्या की मार्गदर्शन में संगठन के पदाधिकारी कुम्हारपारा पहुंचे और यहां रहने वाले कुम्हार परिवार के सदस्यों को कपड़े व मिठाईयों का वितरण किया। ताकि ये परिवार भी दिवाली धूमधाम से मना सकें। कार्यक्रम में अनीता गुप्ता, वृंदा कुमारन, प्रमिला सिंह, अर्चना शिंदे, अपर्णा मिर्धा, बानी बोरा, मीनू सिंह, अंजना मिश्रा, सुनीता श्रीवास्तव उपस्थित थीं।
![]()

