Wednesday, February 11, 2026

सृष्टि महिला समिति द्वारा खदान क्षेत्रों में किया गया प्याऊ का शुभारंभ

Must Read

सृष्टि महिला समिति द्वारा खदान क्षेत्रों में किया गया प्याऊ का शुभारंभ

कोरबा। आगामी दिनों में बढ़ती धूप गर्मी को ध्यान में रखते हुए एसईसीएल कोरबा एरिया के विभिन्न खदान क्षेत्रो में प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। जिसमें मानिकपुर, कोरबा, रजगामार, सराईपाली में दो दो स्थान पर प्याऊ खोले गए हैं। सृष्टि महिला समिति अध्यक्ष श्वेता पंड्या के कर कमलों से शुभारंभ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना जीवन के सबसे बड़े पुण्य के रूप में जाना जाता है।ग्लोबल वारमिंग का प्रभाव है कि मार्च और अप्रैल में भी तापमान से सामान्य से ज्यादा हो रहा है। ऐसे समय मे घर से बाहर भी शुद्धशीतल पेयजल की ज़रूरत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कोरबा एसईसीएल जीएम आफिस चौराहे पर व मुडापार बाजार के पास प्याऊ लगाया गया है।श्रीमती दीप्ति प्रधान ने कहा कि मानिकपुर में सब्ज़ी बाजार के चौराहे पर तथा मानिकपुर के एटीएम के पास बाजार में दूर दराज के गांवों से लोग आते है। इसी तरह एस बी आई एटीएम में भी लोगो का दूर दूर से आना लगा रहता है। गर्मी में उन्हें डिहाइड्रेशन से बचाने एक छोटा सा प्रयास है प्याऊ की स्थापना। शुभारंभ पर गुड़ चना, आमपना व जलजीरा भी राहगीरों और बाजार में आये लोगों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल की कोरबा इकाई सृष्टि महिला समिति की सभी सदस्याएं उपस्थित थीं।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This