सेजेस करतला विद्यालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था पर जताया असंतोष

Must Read

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत पीएम श्री सेजेस करतला विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक कक्षा, कंप्यूटर कक्ष, प्रायोगिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय और खगोल प्रयोगशाला का निरीक्षण
किया। उन्होंने बच्चों से विद्यालय में उनकी पढ़ाई से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा। अंत में उन्होंने सभी शिक्षकों के साथ बैठक की और महत्वपूर्ण बिंदुओं में तत्काल सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए। विद्यालय की स्वच्छता पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने तीन दिनों के भीतर विद्यालय की सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बच्चों के लिए कंप्यूटर और और स्पोर्ट्स की क्लासेस अनिवार्य रूप से लगाई जाएं। विद्यालय परिसर में पड़ा कोई भी टूटा हुआ फर्नीचर या तो मरम्मत करके उपयोग में लाया जाए, या यदि उसकी मरम्मत संभव न हो तो उसे किसी कबाड़ विक्रेता को बेच कर उस पैसे को विद्यालय हित में खर्च किए जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत करतला मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Loading

Latest News

बस स्टैंड के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसी कैमरे

कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कोरबी बस स्टैंड को अब सीसीटीवी कैमरों से लैस कर...

More Articles Like This