Saturday, February 14, 2026

सेजेस पसान में होगी शिक्षकों की नियुक्ति

Must Read

सेजेस पसान में होगी शिक्षकों की नियुक्ति

कोरबा। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पसान में शिक्षको की पदस्थापना को लेकर वहां के छात्र-छात्राओं के द्वारा पसान में चक्का जाम किया गया था। जिसकी जानकारी प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय द्वारा संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा को तत्काल पसान जाकर स्कूल की समस्या के संबंध में प्रतिवेदन देने के लिए निर्देशित किया गया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पसान में वर्तमान में स्वीकृत सेटअप के विरूद्ध 11 पद शिक्षक के रिक्त है, जिस पर छात्रों के द्वारा शिक्षक व्यवस्था का मांग की जा रही है। उपरोक्त रिक्त 11 पदों पर 2 वर्ष पूर्व जिला स्तर से संविदा शिक्षको की भर्ती की गई थी परन्तु इन शिक्षकों द्वारा अन्यत्र नियुक्त हो जाने संबंधी कारणों से एक-एक करके त्यागपत्र दे दिया गया, जिसके कारण पद रिक्त हो गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सेजेस पसान में शीघ्र ही रिक्त 11 पदों पर अतिथि/मानदेय शिक्षक की व्यवस्था करने आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पसान को रिक्त 11 पदों पर स्थानीय स्तर से योग्य मानदेय शिक्षक का चयन करने का निर्देश दिया गया है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This