सेमेस्टर परीक्षा की अनंतिम समय-सारणी एक सप्ताह के भीतर होगी जारी
कोरबा। एयू संबंद्ध स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर की परीक्षा की अनंतिम समय-सारणी इसी हफ्ते जारी हो सकती है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने सूचना जारी किया है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर अंतर्गत जिले के शासकीय व निजी महाविद्यालय के स्नातकोत्तर के विषम सेमेस्टर के विभिन्न संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अंतिम परीक्षा समय-सारणी इसी सप्ताह जारी हो सकती है। इस संबंध में एयू ने सूचना जारी कर बताया है। बताया जा रहा है कि 16 दिसंबर को स्नातकोत्तर विषम समेस्टर परीक्षा की अनंतिम समय-सारणी एयू ने अधिकृत वेबसाइट पर जारी किया था। समय सारणी पर आपेक्ष पांच जनवरी तक मंगाए गए थे। कई महाविद्यालय प्रबंधन, छात्र-छात्रा व छात्र संगठनों की ओर से विश्वविद्यालय को आक्षेप भेजा गया था। आक्षेपों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। प्रबंधन ने जल्द ही अंतिम समय सारणी जारी करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि जिले में लगभग तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। विद्यार्थी अंतिम समय सारणी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अनंतिम समय सारणी के अनुसार परीक्षार्थियों ने तैयारी तेज कर दी है।
![]()

